प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में मॉनसून पूर्व तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, जलजमाव पर जीरो टॉलरेंस
आगामी मॉनसून को ध्यान में रखकर सभी विभागों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी योजनाबद्ध ढंग से काम करें। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि अतिवृष्टि की स्थिति में सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों का दायित्व है। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच सुदृढ़ समन्वय एवं सार्थक संवाद सुनिश्चित करें। प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों को निदेश दिया कि मॉनसून, 2026 व्हाट्सऐप ग्रुप को क्रियाशील रखें तथा सूचनाओं का त्वरित गति से आदान-प्रदान करें।
PATNA : पटना के प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा है कि अतिवृष्टि की स्थिति में पटना में जलनिकासी की सुगम एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग एवं तत्पर रहें। वे आज आयुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में इस विषय पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जलजमाव पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। भारतीय मौसम विभाग की पूर्व सूचना के आधार पर रणनीति बनाकर कार्य करें एवं सक्रिय रहें।
आगामी मॉनसून को ध्यान में रखकर सभी विभागों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी योजनाबद्ध ढंग से काम करें। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि अतिवृष्टि की स्थिति में सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों का दायित्व है। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच सुदृढ़ समन्वय एवं सार्थक संवाद सुनिश्चित करें। प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों को निदेश दिया कि मॉनसून, 2026 व्हाट्सऐप ग्रुप को क्रियाशील रखें तथा सूचनाओं का त्वरित गति से आदान-प्रदान करें।
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि जलजमाव के मुख्य कारणों में से एक कम समय में अधिक वर्षा होना है। इसे रोकने के लिए सभी ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन (डीपीएस) पर पम्प कार्यरत रहना चाहिए। डीपीएस में कोई भी यांत्रिक या विद्युत त्रुटि नहीं रहनी चाहिए। बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। पम्प का ससमय संचालन सुनिश्चित करना आवश्यक है। डीपीएस की जल निकासी क्षमता आवश्यकता के अनुरूप होनी चाहिए। नाला जाम न हो एवं नालों का ओवरफ्लो न हो, इसके साथ-साथ नालों को अतिक्रमणमुक्त रखना तथा क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मति भी आवश्यक है।
आयुक्त ने बुडको के सभी स्थायी व अस्थायी ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशनों (डीपीएस) को पूरी क्षमता से चालू रखने का निर्देश दिया। सभी पम्प, मोटर, ट्रांसफॉर्मर की मरम्मति व क्षमता वृद्धि का कार्य त्वरित पूर्ण करने को कहा गया। 24x7 निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डेडिकेटेड व वैकल्पिक फीडर सक्रिय करने का निर्देश दिया गया। प्रमंडलीय आयुक्त ने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त तथा बुडको के अधिकारियों को इन सभी मानकांे का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
प्रमंडलीय आयुक्त ने जलजमाव रोकने के लिए सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों को नियमित तौर पर स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जलजमाव के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी के साथ नियमित समन्वय स्थापित रखें। स्थिति के अनुसार तुरंत रिस्पॉन्ड करें। आम जनता को कोई समस्या न हो यह सुनिश्चित करें। बैठक में आयुक्त के साथ जिला पदाधिकारीडॉ. त्यागराजन एसएम. नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक यातायात सागर कुमार, उपविकास आयुक्त श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
rsinghdp75